आरिफ़ नियाज़ी
रूड़की के एक रिटायर्ड व्रद्ध फौजी ने अपने बेटे पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। फौजी का आरोप है कि उसका इकलौता बेटा उससे उसका मकान नाम करने का दबाव बना रहा है जो ना करने पर अक्सर उसके साथ मारपीट करता है उसे डर है कि अगर मकान बेटे के नाम कर दिया तो बेटा अपने रिटायर्ड फौजी को घर से बाहर निकाल देगा। अब रिटायर्ड फौजी ने अपने बेटे की शिकायत गंगनहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। दरअसल रूड़कीं के अम्बरतालाब निवासी 75 वर्षीय रईस कुमार पुत्र दुर्जन लगभग 15 साल पहले आर्मी से रिटायर्ड हुए थे उनकी पत्नी की मृत्यु काफी समय पहले हो गई थी अब वह अपने बेटे के साथ अम्बर तालाब में रह रहे हैं।
उनका आरोप है कि उनका बेटा अजय कुमार एक कंपनी में कर्मचारी है।लेकिन मकान अपने नाम कराने को लेकर अक्सर उनके साथ मारपीट और गालीगलौच करता है। 12 सितम्बर को भी अजय ने उन पर जोरदार लात घूंसों से हमला किया जिससे उनके मुहं पर पेट मे गंभीर चोट लगी हैं जिससे वह शोरशराबे और चीखपुकार की आवाज़ सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने उनकी दोनों बेटियों को फोन पर सूचना दी। जिनके बाद रूड़कीं पहुंची दोनो बेटियों सीमा और रचना ने अपने पिता का उपचार कराया है। फिलहाल रिटायर्ड रईस कुमार का कहना है कि उसे अपने बेटे से अब जान का खतरा बना हुआ है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उसका बेटा उनके कहने में नहीं है लेकिन अपने बेटे की हरकत को लेकर रिटायर्ड फौजी पूरी तरह से टूट चुके है और वह भावुक होकर यही कहते रहे कि जो होगा बेहतर होगा मेरे बेटे को कुछ नहीं कहना वरना उसे बड़ा दुख होगा ये हैं एक बाप की अपने औलाद के प्रति भावना। हालांकि रिटायर्ड फौजी की दोनो बेटियों ने अपने भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमेशा उनके पिता ने सभी के अधिकारों को समझा है पेंशन से भाई का परिवार भी पिताजी चलाते हैं लेकिन उसके बावजूद भी विजय उनपर शोषण और अत्याचार करता है।
उन्होंने बताया कि जब वह अपने बाप को पिटाई से बचाने लगी तो उन पर भी उसने हमला किया है।फिलहाल पीड़ित आर्मी रिटायर्ड ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है जिसकी पुलिस जांच करने में जुटी है।वहीं गंगनहर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी का कहना है कि तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला