Jan Mudde

No.1 news portal of India

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने जताया आभार, विकास कार्यों की 2 करोड़ 70 लाख की धनराशि जारी

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रूड़कीं में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाएं जल्द ही धरातल पर नज़र आने लगेंगी। सीएम की घोषणा के बाद प्रदेश के वित्त विभाग में शहर की तीन योजनाओं के लिए  लगभग 2 करोड़ 70 लाख का बजट जारी किया है जिसे लेकर  भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने मुख्यमंत्री का बड़ा आभार जताया है। भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने रूड़कीं की दस सितम्बर की जनसभा में कहा था कि वह घोषणाओं पर कम काम करने पर अधिक  विशवास रखते है जिसके चलते उन्होंने दो करोड़ 70 लाख का बजट उपलब्ध कराया है जिससे जल्द ही विकास को गति मिलेगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि रूड़की में सड़कों को और बेहतर बनाया जाएगा। रूड़कीं विधानसभा की सड़कें गढ़ामुक्त होंगी।उन्होंने कहा कि युवा और मुख्यमंत्री की सोच विकास की रही है ऐसे ओजस्वी मुख्यमंत्री का वह तहेदिल से आभार प्रकट करते हैं  जिन्होंने दिखा दिया है कि  जो वह कहते हैं उसे ज़रूर पूरा करते हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि धन आवंटन से विकास कार्य अब जल्द से जल्द शुरू हो सकेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369