आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने आज बुधवार को लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक विभाग के गैस्ट हाउस में ली। जहां पर सड़कों की गुणवत्ता में लापरवाही मिलने पर भाजपा विधायक ने कार्यवाही की चेतावनी भी दी।इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने तत्काल चार करोड़ के 6 टेंडर की कार्यवाही जल्द पूरी करने के निर्देश भी लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। देशराज कर्णवाल ने बताया कि देवपुर से खताखेड़ी, डब्ल्यू डब्ल्यू सीतलपुर नगला एमाद से ठसका होते हुए कुमराड़ा तक ,सढोली लहबोली मार्ग से मखदूमपुर तक,बसवाखेड़ी से मखदूमपुर, बसवाखेड़ी से कोटवाल तक,और ताशीपुर में पुल का निर्माण कार्य शामिल है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र में बन रही सड़क झबरेड़ा से लाठरदेवा, नहर पुल से पाल बस्ती, उदलहेडी से बसवा खेड़ी व अन्य सड़कों पर काम में ढिलाई के लिए आपत्ति जाहिर करते हुए तत्काल पूरा किए जाने के निर्देश दिये। जिस पर अधिशासी अभियंता द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया की आज ही इन सभी कार्यों के टेंडर लगा दिए जाएंगे और एक माह के अंदर शुरू कर दिए जाएंगे ओर वह स्वंय मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। जो ठेकेदार समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूरा नहीं करेगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

इस बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार शर्मा ,ए ई विजय कुमार मोघा,जे ई सुनील कुमार,जे ई वासुदेव उप्रेती,जे ई कुमारी अंजना, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस गौड़ आदि शामिल रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला