आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की नगर निगम के सामने गंगनहर घाट के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई सोमवार की देर शाम को मिले शव की पहचान महमूदपुर गांव निवासी वसीम पुत्र नसीम के रूप में हुई है जो मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चला रहा था ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। दरअसल महमूदपुर निवासी वसीम सुबह सवेरे रुड़की में आकर मज़दूरी करता था शाम के समय अक्सर वह अपने घर लौट जाता था लेकिन देर रात तक भी जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके परिवार को उसकी चिंता हुई और उसकी काफी तलाश की लेकिन वसीम का कहीं पर भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
देर शाम सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को नगर निगम के सामने गंगनहर घाट पर एक शव की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम ग्रह पर भेज दिया। आज सोमवार को सुबह वसीम के परिजनों ने उसकी पहचान की है जिसके बाद वसीम के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वसीम कैसे गंगनहर पहुंचा ये हत्या है आत्महत्या ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आएगा फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला