Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की सिविल हॉस्पिटल में केंद्र से पहुंची टीम ने रोड सैफ्टी के कार्यों का लिया जायजा, एआरटीओ समेत अन्य विभागों से जुटाए आंकड़े

Spread the love

रुड़की। सड़क दुर्घटनाओं के रोकने के लिए विभागों द्वारा किस प्रकार कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर केंद्र से एक टीम सोमवार को रुड़की पहुंची। केंद्र से आयी टीम ने सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर, एआरटीओ कार्यालय, पुलिस और नगर निगम अधिकारियों से मिले। सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने कई कार्य किए हैं। वहीं राज्य में रोड सेफ्टी के लिए किए गए कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए कमेटी का भी गठन किया हुआ है। जिसके चलते सोमवार को केंद्र से एक टीम रुड़की पहुंची।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

टीम के प्रमुख हेंमत कुमार चौरसिया ने बताया कि सबसे पहले सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल होकर आने वाले लोगों को ट्रामा सेंटर में पूरी सुविधा मिल रही है कि नहींं इस विषय की जानकारी ली। साथ ही सड़क सैफ्टी से जुड़े अन्य विभागों एआरटीओ, नगर निगम, पुलिस से भी आंकड़े जुटाए। टीम के प्रमुख हेंमत कुमार चौरसिया ने बताया कि सभी विभागों की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिाकारियों को भेजी जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369