आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं कई राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता दल बदलने में अपना विश्वास रख रहे हैं ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने रूठों को मनाने में जुट गए है। हाल ही में कांग्रेस के विधायक का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद मुश्किल साबित हो रहा है।वहीं इस बाबत कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है पूरे बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई रूठे हुए दिग्गज नेता भी जल्द पार्टी में वापसी की तैयारी में है जो जल्द ही भाजपा से कांग्रेस में शामिल होंगे। जिससे साफ जाहिर होता है की इस बार उत्तराखंड की जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है ।उत्तराखंड की जनता केवल रोजगार और प्रदेश का विकास चाहती है भाजपा सरकार ने केवल जनता को ठगने का काम किया है ।आज देश और प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं महंगाई, बेरोज़गारी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। भाजपा ने तीन तीन मुख्यमंत्री बदल डाले लेकिन तीनो ही विकास करने में नाकाम रही है।
आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। आज काज़ी निज़ामुद्दीन से मिलने के लिए आज रूड़कीं से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सैनी और चौधरी राजेन्द्र सिंह एडवोकेट मिलने पहुंचे जहां जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर लंबी वार्ता की।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला