आरिफ़ नियाज़ी
लंढोरा ट्रक यूनियन ऑनर्स एसोसिएशन का आज रविवार को गठन किया गया जिसके अध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी सरफराज, उपाध्यक्ष मुसर्रत पहलवान, सचिव फुरकान अली, कोषाध्यक्ष मोहम्मद फैयाज, और सदस्य इमरान,इसरार इरशाद, गुलशेर, रिजवान आदि को बनाया गया।एसोसिएशन के कार्यालय का आज उदघाटन किया गया जिसमें अस्सी लोगों का अभी तक पंजीकरण हुआ है। इस मौके पर लंढोरा थिथौला ट्रक यूनियन ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरफ़राज़ अहमद ने कहा कि ट्रक यूनियन के कार्यालय का आज लंढोरा में शुभारम्भ हो चुका है।

यूनियन अपने सभी सदस्यों को लेकर आगे बढ़ेगी किसी भी सदस्य का उत्त्पीडऩ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ सभी को कार्य करना है उन्होंने सभी सदस्यों को एक जुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस यूनियन का रजिस्ट्रेशन हो चुका है उसी बाइलॉज और नियमावली के तहत कार्य करेंगे। किसी का भी शोषण बर्दाश नहीं होगा सभी से एक दूसरे के सहयोग की आशा है इस यूनियन में किसी को निराशा नही मिलेगी। उन्होंने सभी सदस्यों की एकजुटता पर ज़ोर दिया।इस मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष मुसर्रत पहलवान ने कहा कि पूर्व में जो भी यूनियन रहीं उनका मकसद अपने स्वार्थों तक सीमित रहा लेकिन अब सरफ़राज़ अहमद के अध्यक्ष बनने पर ट्रक यूनियन को काफी मज़बूती मिलेगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्हें पूरी आशा ही नहीं पूरा यकीन भी की सरफ़राज़ अहमद इस पूरे परिवार के लिए यूनियन को मजबूत करेंगे। जो यूनियन के लोगों का शोषण होता है उस पर भी पाबन्दी लगेगी।इस मौके पर बड़ी संख्या में ट्रक यूनियन के लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला