Jan Mudde

No.1 news portal of India

दिल्ली में सिविल डिफेंस कर्मचारी साबिया सैफ़ी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि, दोषियों को मिले सख्त सज़ा- मोहम्मद मुबशिर

Spread the love

मोहम्मद शामिक

दिल्ली में सिविल डिफेंस सर्विस कर्मचारी साबिया सैफी की हत्या को लेकर रुड़की के लोगों में भी भारी रोष व्याप्त है कांग्रेस पार्टी के दर्जन नेताओं ने आज रविवार को चंद्रशेखर चौक पर  कैंडल मार्च निकालकर साबिया सैफी को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम को कांग्रेस महानगर के सचिव मोहम्मद मुबशिर द्वारा आयोजित किया गया था।इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सैनी ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की मिलीभगत के चलते लगातार अपराध बढ़ रहे हैं दिल्ली में साबिया सैफी की हत्या कर दी गई लेकिन सरकार अभी भी तक भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर पाई है जिससे उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता में भारी आक्रोश है।

 इससे साबित होता है कि दिल्ली सरकार दोषियों को सजा देने में पूरी तरह  नाकाम साबित हुई है ऐसा लगता है कि केंद्र और दिल्ली सरकार इस मामले को लेकर गंभीर नहीं  है वही कांग्रेस कमेटी के महानगर सचिव एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद मुबशिर ने साबिया सैफी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि साबिया सैफी की हत्या से ऐसा लगता है कि दिल्ली में किसी तरह की कानून व्यवस्था नहीं है और गुंडाराज कायम  है जिससे साबिया सैफी की हत्या कर दी गई और उसके दोषियों पर आज तक भी कोई सख्त कार्रवाई सरकार नहीं कर पाई है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

दिल्ली सरकार में पहले भी इस तरह के अपराध घट चुके हैं दिनदहाड़े हत्या लूट चोरी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है दिल्ली सरकार अपना घर नहीं संभाल पा रही है और पूरे देश में चुनाव लड़ने की बात कर रही है ऐसा लगता है कि दिल्ली सरकार जानबूझकर इस तरह की घटनाएं करा रही है उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही दोषियों को सख्त से सख्त सजा ना मिली तो कांग्रेस पार्टी रुड़की में बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। वही इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हंसराज सचदेवा कांग्रेसी नेता चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट नगर अध्यक्ष सलीम खान पार्षद बेबी खन्ना पूर्व पार्षद मोहम्मद सालिम, अदन बिलाल अहमद सुहैल सैफी ,मुजीब इरफान खान,सद्दाम रिजवान सैफी, मुल्क राज सैनी, सईद अहमद ,जावेद अंसारी ,आरिफ अंसारी ,आदि  सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369