आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के भंगेड़ी गांव में अपनी ट्रैक्टर की बोगी का रिम लेने गए किसान पर कबाड़ी और उसके साथी ने धारदार हथियार से जोरदार हमला बोल दिया जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर शोर शराबे की आवाज़ सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल किसान को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। दरअसल भंगेड़ी गांव में नसीम पुत्र अब्बास के पास अपनी ट्रैक्टर और बोगी है जिससे वह किराए पर माल ढुलाई का काम करता है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
नसीम का आरोप है कि आज दोपहर के समय बोगी का रिम लेने के लिए कबाड़ी की दुकान पर गया था जैसे ही उसने कबाड़ी से रिम देने की मांग की तो नावेद और शाहवेज ने उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई किसी तरह उसने दोनो से भागकर जान बचाई लेकिन उसके बावजूद उसके सर में गंभीर चोटें लगी हैं।उसने इस बाबत पुलिस को भी तहरीर दी है।फिलहाल अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल नसीम को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
वहीं इस बाबत सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला