रुड़की में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव नरेश प्रिंस अपने सैकड़ों साथियों के साथ आज गुरुवार को आम आदमी पार्टी में शामिल गए। बीटी गंज जैन धर्माशाल में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों में राजेश मारवा,धर्मपाल जाटव, प्रमोद,राजू अरोड़ा, बंटी मेहंदीरत्ता, अखलाक,पप्पू,जीशान,और पदम् आदि शामिल हैं। इस कार्यक्रम में दिल्ली से पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक एवं उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सहप्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का जिन उद्देश्यों के साथ गठन हुआ था उससे प्रदेश के दोनों ही सरकारें भटक गई हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त होकर अब बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।आप पार्टी में शामिल होने वाले लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों में अपनी आस्था रखते हैं इसी लिए प्रदेश में तेज़ी के साथ आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक परिवार है जो सब को साथ लेकर चलने में विश्वाश रखती है आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर बदली है दिल्ली आज एक मॉडल के रूप में देखी जाती है वहां के अस्पताल,स्कूल और शिक्षा पर विशेष ध्यान रखा रखा गया और हालात बेहतर हैं।

इसी तरह उत्तराखंड का भी आम आदमी पार्टी विकास करेगी। इस दौरान देहरादून से आप की प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट रज़िया बेग ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा जनता को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप है किसान परेशान है महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। अब प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है दोनो पार्टियों को जनता अब सबक सिखाएगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देगी इतना ही नही प्रदेश में शिक्षा,स्वास्थ्य,और बिजली की स्थिति बेहतर बनेगी।
इस मौके पर आप नेता नरेश प्रिंस ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की 32 साल सेवा की लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।कांग्रेस पार्टी अब हाशिये पर पहुंच चुकी है।इस मौके पर आप के छह विधानसभाओं के प्रभारी अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला