आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा के एक मैडिकल कॉलेज से लापता छात्रा का सत्रह दिन बाद भी कोई सुराग नही लग पाया हैं हालांकि छात्रा के परिजनों के साथ सैंकड़ो ग्रामीण झबरेड़ा पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस से छात्रा को बरामद करने की मांग की।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दरअसल यूपी के थाना नकुड़ के सुल्तानपुर गांव के सैंकड़ो ग्रामीण झबरेड़ा पुलिस थाने पहुंचे जहां लापता छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री झबरेड़ा के एक मैडिकल कॉलेज में जेएनएम का कोर्स कर रही थी उसे कॉलेज कॉलेज में दूसरा साल था वह कॉलेज के हॉस्टिल में ही रह रही थी ।आरोप है कि बीती 12 अगस्त को वह अचानक कॉलेज से लापता हो गई जिसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन द्वारा 12 अगस्त की रात्रि को लगभग 9 बजे उन्हें दी गई।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जिसके बाद वह 13 अगस्त को कॉलेज में पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली हालांकि वह इस दौरान कॉलेज प्रबन्धन की बातों से सन्तुष्ठ नहीं हुए और उन्होंने झबरेडा पुलिस को लड़की के लापता होने की तहरीर दी लेकिन अभी तक पुलिस भी कोई सख्त कार्यवाही नहीं कर पा रही है।वहीं पुलिस को आशंका है कि छात्रा अपने गांव के किसी युवक के साथ गई है फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच करने में जुटी है। दूसरी ओर कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि छात्रा अपने घर जाने के लिए निकली थी जिसने प्राथनपत्र दिया था अब छात्रा घर पहुंची या नहीं ये उनके संज्ञान में नहीं है।
वहीं इस मामले में एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मोबाइल नंबर के आधार और मौके के सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुटी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला