आरिफ नियाज़ी
रुड़की। रुड़की के नेहरू स्टेडियम में चल रही ऑल इण्डिया टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले रहे इन फाईनल मुकाबलों में यूपी ने दोहरे खिताब पर कब्जा किया है। वहीं प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे झबरेडा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने खिलाडियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन करते है जब दो टीमें मैदान पर उतरती हैं उनमें एक कि जीत होती है लेकिन खिलाड़ी वह है जो हर खेल से कुछ ना कुछ हासिल करता है। उन्होंने कहा कि आज वंदना कटारिया ने ओलंपिक में प्रदेश का ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन किया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
खिलाड़ियों को उनसे भी प्रेरणा लेनी चाहिए।आज जिन खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में शिरकत की है उन्हें वह अपना आशीर्वाद देना चाहेंगे कि उनका भविष्य उज्ज्वल हो। उन्होंने खासतौर पर बालिकाओं को खेलों में आगे आने के लिये प्ररित भी किया। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजक और टेनिस बॉल फैडरेशन के सदस्य अमजद उस्मानी ने बाहर से आए सभी खिलाड़ियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ये बेहद खुशी की बात है कि देश के कई राज्यो की टीमों को रुड़की में खेलने का मौका मिला है इससे हरिद्वार और रुड़की के खिलाड़ियों में भी खेल भावना उत्त्पन्न होगी।हालांकि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने विजयी टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान यूपी ने पुरूष एवं महिला दोनो वर्गो प्रतियोगिता का पहला फाईनल मैच महिलाओं की तमिलनाडू और उत्तरप्रदेश की टीमों के बीच खेला गया।

उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडू को 47 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन उत्तरप्रदेश की लडकियों की बेहतरीन फिॅल्डिग ने प्रतिद्वंदी को एक-एक रन के लिये तरसा दिया। इसी दबाव के चलते तमिलनाडू की टीम लक्ष्य से बहुत पीछे ही सिमट गयी। दूसरे फाइनलपुरूषों की उत्तराखण्ड टीम पहले खेलते हुए 33 रन ही बना सकी। जिसे यूपी की टीम ने आसानी से पूरा कर 6 विकिट से मैच जीत लिया। उन्होंने विजयी टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर यशपाल राणा, भाजपा नेता संजय अरोडा, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप, प्रवीण मेंहदीरत्ता ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व मेयर द्वारा अतिथियों के साथ ही फैडरेशन के सदस्यों एवंपदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिये शुभकामनाएं देते हुए स्मृतिचिंह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अमजद उस्मानी, पी ज्ञानवेला, वसिउल्लाह खान, अरूण कुमार, कमल चावला, देवेन्द्र वर्मा, कुंवर शाहिद, बालेश्वर शर्मा, वसीम अहमद, असलम वारसी, संतोष राणा, मनोज अग्रवाल, हिमांशु, आशीष, शादाब साबरी, कृष्ण गोपाल आदि मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला