Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने इकबालपुर मील प्रबन्धन के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर, गन्ना भुगतान ना करने से विधायक हैं नाराज़

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

इकबालपुर चीनी मिल द्वारा गन्ना भुगतान ना करने से नाराज़ अब भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने मील प्रबन्धन और मील मालिक के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने मील मालिक और प्रबन्धन के खिलाफ झबरेड़ा पुलिस थाने में तहरीर दी है । उन्होंने कहा कि इकबालपुर चीनी मिल प्रबन्धन गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर गंभीर नहीं है  आज भी एक करोड़ अस्सी लाख का पुराना बकाया चला आ रहा है गन्ना किसान कोरोना कॉल में भी बेहद परेशान रहे हैं।उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश की आन बान शान है किसान नहीं रहेगा तो कुछ नहीं बचेगा इसलिए प्रदेश की भाजपा सरकार भी गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है गन्ना किसान अब लंबा इंतजार नहीं कर सकता किसानों के पैसे का मील प्रबन्धन ब्याज का लाभ उठा रहे हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

गौरतलब है कि झबरेड़ा से भाजपा विधायक  देशराज कर्णवाल ने कहा कि  इकबालपुर चीनी मिल को गन्ना किसानों जो पाई पाई का भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि वह आज झबरेड़ा पुलिस थाने में मील के खिलाफ तहरीर देने आए हैं ।इस दौरान भाजपा विधायक के साथ आदिल फरीदी,मोहम्मद अरशद,एडवोकेट सलमान आसिफ ,मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा,और कारी शहज़ाद आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369