आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करने के लिए खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने पूरी ताकत झोंक दी। आलम ये रहा कि शुक्रवार को चैम्पियन अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की सबसे अधिक भीड़ लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचे थे। चैम्पियन के काफिले में जहां सैंकड़ो कार्यकर्ता से अपने वाहनों से हरिद्वार पहुंचे थे वहीं चैम्पियन समर्थकों में बेहद उत्साह भी देखने को मिला। इस दौरान चैम्पियन ने दावा किया कि जे पी नड्ढा के उत्तराखंड दौरे से पार्टी बहुत अधिक मजबूत होगी और 2022 में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि आज खानपुर विधानसभा से 150 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचे थे जिनमें बेहद उत्साह था। जिसके बाद चैम्पियन राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ देहरादून रवाना हो गए जबकिं उनके विश्व शूटिंग चैंपियन पुत्र कुँवर दिव्य प्रताप सिंह भी कार्यकर्ताओ के साथ मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला