आरिफ़ नियाज़ी
आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने अपने सभी प्रकोष्ठों और संगठन को सक्रिय करते हुए अलग अलग ज़िम्मेदारी सौंप दी है। ताकि विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना ना करना पड़े। रुड़की में भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा पॉलिसी विभाग के प्रदेश सह संयोजक डॉ अनिल शर्मा ने भी अपने संगठन के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उनके द्वारा कराये गए विकास कार्यों को घर घर तक पहुंचाने की मुहिम शुरू की है। एक खास मुलाकात में शिक्षक डॉ अनिल शर्मा का कहना है कि सरकार के पांच साल बेमिसाल को लेकर जल्द ही प्रदेश के बुद्धिजीवी लोगों से संपर्क किया जायेगा और उनके विचारों को जानने के लिए उनसे संपर्क किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग में अधिवक्ता,शिक्षक, चिकित्सक,और इंजीनियर्स आदि शामिल रहेंगे। जिनसे तार्किक रूप से संपर्क किया जाएगा और सरकार की उपलब्धियों के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी जाएगी। शिक्षक डॉ अनिल शर्मा का कहना है कि 2022 के विधानसभा चुनाव बेहद नज़दीक है इसलिए पार्टी की बैठकों का दौर शुरू हो चुका है प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू हो चुके है।उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन का कोई सानी नहीं है उसका मुकाबला भी कोई राजनीतिक दल नहीं कर सकता है। सभी प्रकोष्ठ अपनी अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।
डॉ अनिल शर्मा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा को पुनः सत्ता में लाने के लिए सभी वर्गों का साथ लिया जाएगा। किसान मजदूर से लेकर सभी लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा के गुड गवर्नेन्स के प्रदेश सयोंजक शौर्य डोभाल जी हैं जिनका उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला