Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा की जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष, लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र जात्ति ने झबरेड़ा विधानसभा में बदहाल सड़कों को लेकर  लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता  से मिलकर झबरेड़ा विधानसभा में टूटी और जर्जर हालात सड़कों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र जात्ति ने जिन जर्जर सड़कों की  अधिशासी अभियंता से शिकायत की  है  उनमें मुख्य मार्ग मंगलौर से झबरेड़ा होते हुए सिडकी मार्ग उत्तराखंड बॉर्डर तक, झबरेड़ा मंगलौर मार्ग से लाठर देवा हूण से बूढ़पुर चौहान भरतपुर होते हुए लाठर देवा शेख मार्ग, ग्राम माधोपुर हजरतपुर से रुड़की मुख्यमार्ग, ग्राम माधवपुर का झबरेड़ा पुहाना मुख्य मार्ग, ग्राम हिराहेड़ी का इकबालपुर मंगलौर रोड से आने वाला मुख्य मार्ग आदि मार्ग  शामिल हैं।

वीरेंद्र ने  इन मार्गों का जल्द से जल्द निर्माण  कराने की मांग की ।उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस बाबत संज्ञान ना लिया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।  वीरेंद्र जाति ने कहा कि झबरेड़ा क्षेत्र में कई मार्गो की हालत खस्ताहाल है वही पिछले कई सालों में क्षेत्र के विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति होती आई है उन्होंने कहा कि 2022 में जनता भाजपा को इसका जवाब जरूर देगी। इस दौरान उन्होंने लोनिवि अधिकारी को गुलाब का फूल देकर सम्मानित भी  किया उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले क्षेत्र की करीब 12 सड़कों को लेकर वह लोकनिर्माण विभाग के  अधिकारियों से भी मिले थे जिसमें से कुछ सड़कों का निर्माण कर दिया गया है।

इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश चौधरी, रविंद्र धामा,जोगेंद्र सिंह,मुकेश चौधरी, राजेश निराला, कार्तिक पंवार, ललित बैसोईया, अरुण छोकर, अमन चौधरी, बाबू अकबरपुर, प्रवीण चौधरी,भीम धूली, पंकज, मिथुन,शुभम, महेंदर सिंह, अनिल कुमार राणा, दिनेश, उदयवीर, सिद्धार्थ, अजय प्रधान, विपिन,सुधीर, अंकुर चौधरी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369