Jan Mudde

No.1 news portal of India

गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बीती तीन अगस्त से चल रहा था फरार, भाई और तीन अन्य की पुलिस को सरगर्मी से तलाश

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की गौ कशी के मामले में फरार  चल रहे आरोपी को पुलिस लेकर जैसे ही सिविल हॉस्पिटल मैडीकल के लिए पहुंची तो  उनसे पहले ही उसके परिजन पहुंच गए जिन्हें पुलिस ने दौड़ा दिया।दरअसल  सिकरौढा गांव निवासी इकराम उर्फ कामु पुत्र रुस्तम बीती तीन अगस्त से गौ कशी के मामले में फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने दबिश देकर आज गुरुवार  को उसके पुलिस ने सिकरौढा गांव से उसे गिरफ्तार किया है।गौरतलब है कि तीन अगस्त को भगवानपुर  पुलिस को सूचना मिली थी कि सिकरौढा गांव में बड़े पैमाने पर गौकशी हो रही है जिसके बाद पुलिस ने गांव में दबिश दी तो गांव वालों ने पुलिस को देखकर शोर मचा दिया था।

इस दौरान गौ कशी के आरोपी मौका पाकर फरार हो गए थे ।पुलिस ने मौके से चार कुंटल गौ मांस,दो ज़िंदा गाए, और गौ वध का सामान बरामद किया था।पुलिस ने तीन अगस्त को इकराम उर्फ कामु पुत्र रुस्तम निवासी सिकरौढा, उसके भाई और  तीन  अज्ञात के खिलाफ गौ वध की धाराओं में केस दर्ज किया था। वहीं इस बाबत भगवानपुर  पुलिस थाने के दरोगा आमिर खान ने बताया कि आरोपी इकराम उर्फ कामु को गौ वध मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका भाई और तीन अन्य लोग अभी फरार हैं जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल आरोपी इकराम उर्फ कामु को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369