Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण गंगनहर पटरी के दोनों ओर लगाएगा एक हज़ार से अधिक पौधे, इप्रो ग्लोबल करेगा प्राधिकरण का सहयोग,सुरक्षा कवच में सुरक्षित रहेंगे सभी पौधे

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की गंगनहर पटरी के दोनों ओर अब हरे पेड़ पौधों से बेहद खूबसूरत नजर आएगी। इसके लिए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने कवायद शुरू कर दी है प्राधिकरण के  सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने इसे गंभीरता से लिया है जिन्होंने गंगनहर के दोनों ओर  एक हज़ार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। हालांकि पौधरोपण का शुभारम्भ 15 अगस्त को  जॉइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री की वृहद व्रक्षारोपण योजना के अंतर्गत प्राधिकरण इप्रो ग्लोबल कंपनी के सहयोग से इस कार्य को आगे बढ़ाएगा।

इस मौके पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण सहायक अभियंता डीएस रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री की महत्त्वकांक्षी योजना के अनुसार इप्रो ग्लोबल के सहयोग से प्राधिकरण गंगनहर के दोनों ओर व्रक्षारोपण का कार्य  कर रहा है। दोनों ओर लगने वाले पौधे सुरक्षा कवच में रहेंगे ताकि  उनको कोई नुकसान ना पहुंचा सके। रावत ने बताया कि  पेड़ों को स्वच्छ और हरे भरे रखने और उनकी देखरेख की  ज़िम्मेदारी भी प्राधिकरण की रहेगी। उन्होंने बताया कि गंगनहर के दोनों ओर ऐसे पेड़ पौधे लगाए जाएंगे जिनसे पर्यावरण सुरक्षित रहे ।

छायादार औषधीय और फलदार पेड़ पौधों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। डीएस रावत ने बताया कि व्रक्षारोपण अभियान में जो भी सामाजिक संगठन  सहयोग करना चाहे  कर सकता है ये अभियान निरन्तर जारी रहेगा इसके लिए प्राधिकरण ने बड़े पैमाने पर शुरुआत की है। सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से आज की भागदौड़ की ज़िंदगी मे लोगों के पास समय नहीं है कोरोना काल मे आक्सीजन की बेहद कमी रही थी तेज़ी से होते ग्लोबलाइज़ेशन को देखते हुए हरे भरे पेड़ पौधों का लगना बेहद आवश्यक ही इसके लिए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम व्रक्षारोपण को गति देगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369