Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर के टोली मोहल्ले के लोगों को जल्द मिलेगी जलभराव से निजात, नगर पालिका ने जॉइंट मजिस्ट्रेट को भेजा प्रस्ताव

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर के टोली मोहल्ले में जलभराव से लोगों  को जल्द निजात मिलेगी।टोली मोहल्ले में स्थित तालाब की साफ सफाई और सीमांकन का काम तेजी से चलेगा  इसके लिए   नगर पालिका ने जॉइंट मजिस्ट्रेट को एक प्रस्ताव बनाकर भेजा है ।सब कुछ ठीक  ठाक रहा तो जॉइंट मजिस्ट्रेट मौके का निरीक्षण भी करेंगी।गौरतलब है कि बीती 13 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया था कि मोहल्ला टोली में जलभराव से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है तालाब में साफ सफाई ना होने से गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है।

जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है लोगों के  संक्रामक बीमारी की चपेट में आने की आशंका है। अगर जल्द ही तालाब की साफ सफाई ना हुई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी। हालांकि इस बाबत नगर पालिका परिषद के अधिशासी अशिकारी अज़हर अली ने बताया कि   नाईयों वाले तालाब में  स्थानीय बस्ती का पानी जाता था लेकिन  तालाब में अतिक्रमण होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि मई माह में  जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की द्वारा तालाब के बारे में आदेश दिए गए थे जिसका टेंडर भी जारी किया गया था।

लेकिन पटवारी के निरीक्षण के बाद कार्य रुक गया था लेकिन अब जॉइंट मजिस्ट्रेट से पुनः तालाब के सीमांकन कराने के लिए पत्र लिखा गया है जिससे जल्द ही तालाब की साफ सफाई का काम शुरू होगा और लोगों को जल्द ही जलभराव से निजात मिलेगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369