झबरेड़ा के मोलना गांव में चारा लेने गए किसान को सांप ने डस लिया। किसान के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए जिसकी सूचना किसान के परिजनों को दी। आनन फानन में मौके पर पहुंचे किसान के परिजन किसान को लेकर किसी तरह सिविल हॉस्पिटल पहुंचे जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने किसान की हालत को गंभीर देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया है।

फिलहाल डॉक्टर किसान का उपचार करने में लगे हैं जबकि किसान के परिजन और ग्रामीण ही अस्पताल में मौजूद रहे। सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।गौरतलब है कि बरसात के मौसम में सांप काटने के मामले ज़्यादा सामने आ रहे हैं लोगों को इस समय बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला