Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेसी नेता एडवोकेट राव बिलावर ने अपने कार्यालय पर सुभाष चंद्र बोष को दी श्रद्धांजलि,बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी रहे मौजूद

Spread the love

राव शामिक

रुड़की रामनगर कचहरी में रुड़की एडवोकेटस एसो0 के ऑडीटर एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ऐडवोकेट राव  बिलाल ने अपने कार्यालय पर  सुभाष चंद बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विचार गोष्टी का आयोजन भी किया की उन्होंने कहा कि  नेताजी जी  देश के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है।

“तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूँगा” का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया।भारतवासी उन्हें नेता जी के नाम से सम्बोधित करते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में  महानायक सुभाषचंद्र बोस का जन्म कटक के प्रसिद्ध वकील जानकीनाथ तथा प्रभावतीदेवी के यहां हुआ था।

उनके पिता ने अंगरेजों के दमनचक्र के विरोध में ‘रायबहादुर’ की उपाधि लौटा दी। इससे सुभाष के मन में अंगरेजों के प्रति कटुता ने घर कर लिया। अब सुभाष अंगरेजों को भारत से खदेड़ने व भारत को स्वतंत्र कराने का आत्मसंकल्प लेकर घर से चल पड़े राष्ट्रकर्म की राह पर।
इस मौके पर  ऐडवोकेटस ऐसो0 के पूर्व सचिव पंकज ऐडवोस्टन ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये और कहा कि नेताजीआईसीएस की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद आईसीएस से इस्तीफा दिया। इस बात पर उनके पिता ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा- ‘जब तुमने देशसेवा का व्रत ले ही लिया है, तो कभी इस पथ से विचलित मत होना।’


नेताजी के नाम से मशहूर शुभास चंद बोस युवाओ के महत्वपूर्ण एक युवा नेता बन गये थे। जवाहरलाल नेहरू जी के साथ सुभाष ने कांग्रेस के अन्तर्गत युवकों की इण्डिपेण्डेंस लीग शुरू की। 1927 में जब साइमन कमीशन भारत आया तब कांग्रेस ने उसे काले झण्डे दिखाये। कोलकाता में सुभाष ने इस आन्दोलन का नेतृत्व किया। साइमन कमीशन को जवाब देने के लिये कांग्रेस ने भारत का भावी संविधान बनाने का काम आठ सदस्यीय आयोग को सौंपा। मोतीलाल नेहरू इस आयोग के अध्यक्ष और सुभाष चंद बोस उसके एक सदस्य थे। इस अवसर पर ऐडवोकेट ब्रजभूषण जी,,ऐड0 अबलिन,, एड0 मनोज पँवार,,ऐड0 सुशील सैनी ,,ऐड0 तैमूर हसन,,ऐड संजीव कुमार,,ऐड0 पुरषोतम नोटियाल,,ऐड दिग्विजय जी
और राहुल कुमार,,तालिब,सोनू कल्याण, अली,,शुभम,,सूंदर ,,आदि द्वारा अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देश के नायक नेताजी सुभाष चंद बोस को याद किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369