आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की कांग्रेस भले ही 2022 उत्तराखण्ड में सरकार बनाने के लाख दावे कर रही हो लेकिन कांग्रेस की गुटबाज़ी अब सड़कों पर भी नज़र आने लगी है। पूर्व सांसद और अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष हरपाल साथी भी कांग्रेस पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं उनकी घुटन का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने साफ साफ कह दिया है कि अगर कांग्रेस की गुटबाज़ी जल्द खत्म ना हुई तो इसका पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। दरअसल मंगलवार को पूर्व सांसद हरपाल साथी ने अपना कांग्रेस पार्टी को लेकर अपना दर्द कुछ इस तरह से बयान किया।

उनका कहना था पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तराखंड के लिए एक बेहतर मुख्यमंत्री हैं और वह आगे भी मुख्यमंत्री बने उनकी ऐसी कामना है लेकिन झबरेड़ा में कुछ कांग्रेसियों की वजह से अगर उन्हें नज़र अंदाज़ किया जा रहा है तो ये ठीक नहीं है उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि हरीश रावत को चाटुकारों की बात पर यकीन नहीं करना चाहिए कुछ लोग आज भी कांग्रेस में ऐसे हैं जिन्हें पार्टी ने हाशिये पर पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें किसी विधानसभा से टिकट नहीं दे रहें है तो संगठन में तो रखा जाए लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नहीं है।

हरपाल साथी ने आरोप लगाया कि रुड़की में कांग्रेस पार्टी में बड़े पैमाने पर गुटबाज़ी है स्वतन्त्रता दिवस पर भी पार्टी के नेता अलग अलग गुटों में बंटे दिखाई दिए अगर सभी नेता और कार्यकर्ता एक मंच पर ना आ पाए तो कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।उन्होंने कहा कि हरीश रावत एक सुलझे हुए राजनीतिज्ञ हैं उन्हें किसी की बातों में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा उनकी हरीश रावत से मुखालफत की गई जिसे हरीश रावत ने सही मानते हुए उन्हें नज़र अंदाज़ करना शुरू कर दिया हालांकि वह उनसे मिलने उनके आवास पर गए थे जहां उन्होंने उनके बच्चों को आशीर्वाद भी दिया है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन में कई लोग ऐसे हैं जो अनुसूचित के लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं चाहते ऐसे लोगों से भी पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचेगा। हरीश रावत को अपने फैसले स्वंय लेने होंगे और संगठन पर ध्यान देना होगा। हरपाल साथी ने कहा कि उन्हें हरीश रावत से दूर करने के लिए कुछ लोग हरीश रावत की सेवा कर रहे हैं जिसमें वह कभी कामियाब नहीं होंगे।उन्होंने हरीश रावत को भी आगाह किया कि कुछ लोग अपना उल्लू सीधा कराने के लिए सेवा करते हैं जिनसे सावधान रहने की आवश्यकता है।पूर्व सांसद ने कहा कि 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को नज़र अंदाज़ करके कोंग्रेस आगे नहीं बढ़ सकती ।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला