Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के मूलराज कन्या पाठशाला में 27 वें वैक्सिनेशन कैम्प में उमड़ी युवाओं और महिलाओं की भारी भीड़,संजय अरोड़ा ने कैम्प में सभी को लगवाई वैक्सीन

Spread the love

राव शामिक

रुड़की पंजाबी कल्याण महासभा द्वारा रामनगर के मूलराज कन्या पाठशाला में 27 वा वैक्सीनेशन कैम्प सोमवार को आयोजित किया गया ।इस मौके पर महिलाओं और युवाओं में बेहद उत्साह देखने को मिला।बड़ी संख्या में लोग वैक्सीनेशन कराने के लिए रामनगर स्थित मूलराज कन्या पाठशाला में पहुंच रहे हैं । वैक्सीनेशन को लेकर पंजाबी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय अरोड़ा द्वारा काफी बेहतर इंतजाम किए गए हैं। इस मौके पर पंजाबी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने बताया कि पंजाबी कल्याण महासभा के साथ-साथ कई संगठनों का उन्हें वैक्सिनेशन अभियान में सहयोग मिला है।जिनके वो हमेशा आभारी रहेंगे।

खासतौर से जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का भी उन्हें पूरा सहयोग वैक्सीनेशन में उ समय-समय पर मिलता रहा है ।संजय अरोड़ा ने प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी का पूरा सहयोग मिला है वो ह्रदय से सीएम के आभारी हैं।संजय अरोड़ा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी आई है एक तरफ जहां तीसरी लहर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आशंका जता चुके हैं तो वही गुलेरिया जी ने भी पूरी आशंका बताई है जिसको देखते हुए आगे भी वैक्सिनेशन के काम में तेजी लाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभी तक लगभग 6000 लोगों को उनके रामनगर कैम्प में वैक्सीनेशन लग चुकी है और आगे भी तेजी से कार्य जारी है।कई टीमें इस कार्य मे लगी हुई हैं जब तक वैक्सिनेशन शत प्रतिशत नहीं हो जाता तब तक ये कार्य लागतार जारी रहेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने सभी देश और प्रदेश वासियों को सावन के दूसरे सोमवार की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी स्वस्थ रहें खुशहाल रहें यही उनकी भगवान से मनोकामना है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369