Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की गंगनहर आसफ़नगर झाल से पुलिस ने किए महिला समेत तीन शव बरामद,तीनो शवों की नहीं हो सकी पहचान,पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की गंगनहर आसफ़नगर झाल से पुलिस ने तीन शव बरामद किए हैं जिनकी पहचान नहीं हो पाई है।तीन बरामद शवों में एक शव महिला का है जिनकी पुलिस  पहचान कराने में जुटी है 72 घंटे बाद तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा अगर पहचान नही  हो पाई तो पुलिस तीनो का अंतिम संस्कार करा देगी।  दरअसल आज रविवार को मंगलौर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि  तीन शव गंगनहर में तैरते नज़र आ रहे हैं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को गंगनहर से बाहर निकाला और सिविल हॉस्पिटल पोस्टमार्टम ग्रह पर भेज दिया ।

तीनों शवों में एक शव महिला का था  जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस तीनो शवों की पहचान कराने का प्रयास कराने में जुटी है तीनो शवों का पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद होगा। वहीं इस बाबत सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने बताया कि गंगनहर से तीन शव बरामद हुए हैं लेकिन अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है जिसके लिए प्रयास जारी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369