आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की और भगवानपुर से लगने वाली सीमाओं पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है कावड़ियों के प्रवेश पर खास नज़र रखी जा रही है। आज शुक्रवार को कावडियो से भरी एक गाडी को भगवानपुर पुलिस ने उत्तराखंड उत्तरप्रदेश की सीमा पर रोकने का जैसे ही इशारा किया तो गाड़ी का चालक चकमा देकर आसानी से फरार हो गया।पुलिस ने गाड़ी का पीछा करते हुए उसे टोल प्लाजा पर पकड़ लिया जिसके बाद सभी कावड़ियों को पुलिस थाने में ले गई।

पुलिस ने वाहन से 21 कावड़ियों को हिरासत में लिया है सभी कावड़िये पंजाब के रहने वाले हैं जो हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे थे।पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कोविड माहमारी के नियमों के तहत सभी कावड़ियों पर कार्यवाही की है। कावड़ियों के वाहन को भी सील कर दिया गया है।गौरतलब है कि कोरोना के चलते हरिद्वार में कावड़ियों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबन्दी है।
जिसके चलते उत्तराखंड की तमाम सीमाओं पर कावड़ियों के प्रवेश के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है सी सी टीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला