Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के जीवनदीप आश्रम में पहुंची उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, आश्रम में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Spread the love

आरिफ नियाजी

रुड़की के जीवन दीप आश्रम पहुंची राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आश्रम में पूजा अर्चना की ।इस दौरान उन्होंने जीवन दीप आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद भी लिया। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सतचंडी यज्ञ में पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वो पिछले लंबे समय से महामंडलेश्वर का आशीर्वाद लेती रहीं हैं यहाँ पहुंचने पर उन्हें अत्यंत आत्मिक सुख प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सतचंडी यज्ञ एक धार्मिक आयोजन है जो समाज की सुख सम्रद्धि के लिए किया जाता रहा है इस बार मेरा सौभाग्य है कि इसमें मुझे पहुंचने का अवसर मिला।

इस मौके पर आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि माहाराज ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं उसके आत्मबल और मनोबल में व्रद्धि होती है। मां दुर्गा सदैव शक्ति रूपिणी मानी गई हैं शक्ति की उपासना करने से मनुष्य में सुख संम्पन्नता प्राप्त होती है। माहाराज ने इस दौरान आश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।इस मौके पर बड़ी संख्या में दूर दूर से लोग पहुंचे थे। महाराज ने भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर गौरव गोयल का मंत्रोचार के साथ शॉल और धोती भेंट की।

इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, भाजपा नेत्री कल्पना सैनी,पंकज नंदा,योगेंद्र महंत,जल सिंह सैनी,अजय दिगंबर जैन, के अलावा पुलिस प्रसाशन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369