आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल झबरेड़ा की तस्वीर बदलने में पूरी तरह से जुटे हुए हैं।जिसका परिणाम दिखने लगा है। भाजपा विधायक के अस्वस्थ होने के चलते उनकी पत्नी बैजंती माला विकास को आगे बढा रहे हैं । बैजंती माला ने लाठरदेवा हूण गांव में 15 लाख दस हज़ार की लागत से सी सी रोड़ का शिलान्यास किया।गांव की तीन सड़कें एस सी पी योजना से बनेंगीं।तीनों सड़कें भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के प्रस्ताव पर बन रहीं हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
भाजपा नेत्री बैजंती माला ने साफ साफ कहा कि सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधायक देशराज कर्णवाल ने जो जनता से वायदे किये थे उन्हें समय पर पूरा किया है । विधायक क्षेत्र के विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं ।बैजंती माला ने कहा कि लाठरदेवा हूण गांव के लोगों का उन्हें बहुत सहयोग मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि गांव गांव की सड़कों को मुख्य मार्गों को जोड़ा जाएगा। बैजंती माला ने कहा कि झबरेड़ा विधानसभा में पहले से अधिक विकास कार्य हुए हैं झबरेड़ा का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है।

बैजंती माला ने कहा कि लाठरदेवा हूण गांव में पहली बार एससीपी योजना से तीन सी सी रोड़ का निर्माण होगा जिनमे अम्बेडकर पार्क से बिजेंद्र के मकान तक,दूसरी सड़क अजय के मकान से विजय के मकान तक और तीसरी सडक दिनेश रमोला के मकान से तिलकराम के मकान तक सड़क बनेंगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जनता इस बार भी क्षेत्र की जनता अपने विधायक देशराज कर्णवाल को जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में भी चुनकर विधानसभा भेजेगी ताकि क्षेत्र में और अधिक विकास कार्य होंगे।इस मौके पर योगेंद्र,अरविंद ठेकेदार ,माँघेराम आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला