Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर में उलेमाओं की अपील दिखने लगा है असर, बड़ी संख्या में लोग वैक्सिनेशन कराने पहुंचे नगर पालिका कार्यालय

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर में शहर क़ाज़ी की अपील के बाद वैक्सिनेशन के कार्य मे तेज़ी आई है। सोमवार को नगर पालिका में चल रहे वैक्सिनेशन कैम्प में लोगों की भारी भीड़ जुटी। गौरतलब है कि नगर पालिका में वैसे तो हर रोज़ सैंकड़ो लोग वैक्सिनेशन कराते हैं लेकिन शहर काजी मुफ़्ती मासूम  की अपील के बाद अब लोग बड़ी संख्या में वैक्सिनेशन कराने पहुंच  रहे हैं। हालांकि मुफ़्ती मासूम ने  रविवार को वैक्सिनेशन की दूसरी डोज़ भी लगवाई हैं इस दौरान  उन्होंने लोगों से वैक्सिनेशन की अपील करते हुए कहा था कि वैक्सिनेशन से घबराने या डरने की ज़रूरत नहीं है सरकार की कोशिश है कि इस कोरोना माहमारी से हर व्यक्ति सुरक्षित रहे इसलिए वैक्सिनेशन कराना बेहद ज़रूरी है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

शहर काजी ने समाज के सभी वर्गों से टीका लगवाने की अपील की थी जिसके बाद आज नगर पालिका में लोगों की भारी भीड़ वैक्सिनेशन कराने पहुंची। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अज़हर अली ने बताया कि पालिका परिसर में वैक्सिनेशन का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है वैक्सिनेशन से कोरोना की तीसरी लहर से भी बचा जा सकता है स्वास्थ्य विभाग की टीम वैक्सिनेशन को लेकर लगातार मुस्तैद है हालांकि कभी कभी वैक्सिनेशन की कमी के चलते कार्य रुक भी जाता है लेकिन अब वैक्सीन की कोई कमी नहीं है उलेमा भी समय समय पर लोगों से वैक्सिनेशन कि अपील कर रहे हैं।

नगर पालिका मंगलौर भी गली गली मोहल्लों में प्रचार कर रहा है वैक्सिनेशन के कार्य मे पहले से अधिक तेजी आई है।अज़हर अली ने बताया कि अब दूसरी डोज़ भी लगाई जा रही है लोगों से संपर्क किया जा रहा है कोई घर या परिवार वैक्सिनेशन से छूटना नहीं चाहिए। अधिशासी अधिकारी ने कहा की स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पालिका के कर्मचारी भी अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं।उन्होंने बताया कि कस्बे में साफ सफाई के उचित प्रबंध किए गए हैं ताकि वायरल और डेंगू जैसी महामारी से बचा जा सके। बरसात के मौसम में  जलभराव की समस्या को भी दूर किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369