Jan Mudde

No.1 news portal of India

लिब्बारेहड़ी उत्तम चीनी मील में मज़दूर को सांप ने डसा, गभीर हालत में सिविल हॉस्पिटल में भर्ती,मील प्रबन्धन में मचा हड़कंप

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

नारसन के लिब्बारेहड़ी स्थित उत्तम शुगर मिल में  मजदूर को  सांप के काटने से मील प्रबन्धन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में चीनी मिल प्रबन्धन द्वारा पीड़ित मज़दूर को  सिविल हॉस्पिटल रुड़की में भर्ती गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

दरअसल लिब्बारेहड़ी स्थित उत्तम चीनी मिल का मज़दूर अरविंद निवासी जूनहाई गांव ज़िला बरेली का निवासी है जो एक माह पहले से मज़दूरी करने के लिए मील में आया था। आज बुधवार की सुबह जब वो मील द्वारा दिये गए अपने आवास पर पहुंचा तो वहां उसे सांप ने डस लिया जिसके बाद अरविंद बेहोश हो गया  जिसकी सूचना मील में आग की तरह फैल गई।

सूचना मिलते ही आनन फानन में चीनी मिल प्रबन्धन द्वारा अरविंद को सिविल हॉस्पिटल मेंभ कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।वहीं इस बाबत सीविल हॉस्पिटल के  सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल ने बताया कि फिलहाल अरविंद को अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया गया है।अरविंद फिलहाल खतरे से बाहर है जिसकी जल्द ही अस्पताल से छुट्टी करा दी जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369