आरिफ नियाज़ी
देश की कैबिनेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहली बार ओबीसी समाज के 27 सांसदों को मंत्री बनाये जाने पर भाजपा ओ बीसी मोर्चा ने ज़ोरदार स्वागत किया है। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजय सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वाश को जो नारा दिया है वो पूरी तरह से साकार हो रहा है।प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में जिस तरह से 27 सांसदों को मंत्री बनाकर जो सम्मान दिया है वो एक ऐतिहासिक कार्य है ओ बी सी समाज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा हाईकमान का आभार प्रकट करता है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
अजय कुमार ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है आने वाला समय भी भाजपा का है आगामी 2022 में उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। अजय कुमार ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास को नए आयाम दिए हैं तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा हैं जो विकास को गति देंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ओबीसी के27 सांसदों को मंत्रिमंडल में स्थान देकर बेहद सराहनीय कार्य किया है ओबीसी समाज भी भाजपा को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। मोदी जी ने ओबीसी समाज को मंत्रिमंडल में स्थान ही नहीं बल्कि महत्त्वपूर्ण जगह दी है उनके इस विश्वाश को बरकार रखा जाएगा ये ओबीसी समाज के लिए एक गर्व की बात है। अजय कुमार ने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा भी अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है।
सरकार और संगठन लगातार पार्टी को मज़बूत कर रहे हैं उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वो अपनी ज़िम्मेदारी और दायित्त्वों को बखूबी समझे और भाजपा को मजबूत बनाने में अपना महत्त्वपूर्ण सहयोग दें।इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि आज ओबीसी मोर्चा गर्व महसूस कर रहा है प्रधानमंत्री ने ओबीसी समाज को जो ज़िम्मेदारी सौंपी है 27 सांसदों को मंत्री बनाकर उसके लिए हमेशा ओबीसी समाज देश के प्रधानमंत्री का आभारी रहेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में एक एक मत देकर ये साबित कर देगा कि जिस तरह मोदी जी ने ओबीसी समाज पर विश्वाश किया है उसी विश्वाश को कायम करने का काम ओबीसी समाज करेगा।
इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने जो ऐतिहासिक कार्य किया है वो बेहद सराहनीय है प्रधानमंत्री को ओबीसी समाज भी कभी निराश नहीं करेगा ओबीसी समाज एक जुट होकर भाजपा को मज़बूत करने का काम करेगा।इस मौके पर नगर पंचायत झबरेड़ा के चेयरमैन और कार्यक्रम के सह सयोंजक चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि देश और प्रदेश हित मे भाजपा से बेहतर पार्टी कोई और हो नहीं सकती उन्हें भाजपा ने बहुत सम्मान दिया है वो किसी दूसरी पार्टी के बारे में कभी सोच भी नहीं सकते जिस तरह देश के प्रधानमंत्री ने जो ओबीसी समाज को सम्मान दिया है उसके वो बेहद आभारी हैं।
इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता और कार्यक्रम सयोंजक दीपक सालार ने किया जबकिं अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने की।इस मौके पर ऐम्स होस्पिटल के डॉक्टर बिजेंद्र कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल, पूर्व राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,मीडिया प्रभारी प्रदीप गिरी,पार्षद विवेक चौधरी, पार्षद एवं योगा चार्य वर्णिका चौधरी,पार्षद राकेश गर्ग,प्रदेश मंत्री धीर सिंह,झबरेड़ा नगर पंचायत के पार्षद इंद्रेश मोती, नगर निगम हरिद्वार के पार्षद लोकेश ,मंडल अध्यक्ष पंकज कश्यप आदि मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला