Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की प्रेस क्लब का चुनावी मतदान शुरू,चुनाव को लेकर पत्रकारों में भारी उत्साह,11 पदों पर उन्नीस प्रतियाशी चुनाव मैदान में

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की महानगर प्रेस क्लब के चुनाव का मतदान रविवार सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ जिसमें सबसे पहला मत का प्रयोग प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने किया।प्रेस क्लब के चुनाव को लेकर  सभी पत्रकारों में भारी  उत्साह देखने को मिला। इस दौरान चुनाव समिति ने आज के चुनाव को लेकर पुख्ता इंतजाम किए थे गौरतलब है कि रुड़की महानगर के प्रेस क्लब के 82 पत्रकार चुनाव को लेकर अपने मत का प्रयोग करेंगे पत्रकारों में चुनाव को लेकर पहले से ही बड़ी गहमागहमी थी

अध्यक्ष पद पर एक तरफ जहां पत्रकार दीपक शर्मा और हरिओम गिरी अध्यक्ष पद पर आमने-सामने हैं तो वहीं उपाध्यक्ष  पद पर आरिफ नियाज़ी और अली खान के बीच मुकाबला है।महामंत्री पद पर पूर्व प्रेस क्लब महामंत्री प्रिंस शर्मा, अनिल सैनी और डॉक्टर अरशद चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष सक्सेना,और असलम अंसारी के बीच मुकाबला है। सचिव पद पर  शादाब कुरैशी और बबलू सैनी जबकिं डायरेक्टर पद पर आठ प्रतियाशी चुनाव मैदान में हैं।

डायरेक्टर  पद पर इसरार अहमद,मोहम्मद नाज़िम,सुनील पटेल,देवेंद्र वर्मा,सलमान ,कृष्ण गोपाल, और योगराज आदि  चुनाव मैदान में हैं। मतदान  के बाद शाम पांच बजे परिणाम आएंगे। इस बार के प्रेस क्लब के चुनाव  में काफी समय पहले सरगर्मियां  बढ़ी हुई थीं।चुनाव समिति में अनिल पुंडीर, अहमद भारती, मदन लाल,दिनेश भारद्वाज,राज चंद्रा पप्पी, तोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369