Jan Mudde

No.1 news portal of India

मेहवड पुल के पास गंगनहर कावड़ पटरी पर शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की मेहवड़ पुल  के पास गंगनहर कावड़ पटरी पर  एक शव मिलने से सनसनी फैल् गयी सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है ।शव की पहचान रुड़की निवासी 80 वर्षीय रफीक पुत्र रमजानी के रूप में हुई है।जो तीन दिन से अपने घर से लापता था।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल रुड़की निवासी रफीक बीती 8 जुलाई की सुबह  से अपने  घर से लापता था। परिजनों के मुताबिक रफीक का मानसिक संतुलन ठीक नही था अक्सर वो घर से बाहर ही रहता था कई कई दिन बीत जाने के बाद  ही रफीक  घर लोटता था लेकिन  8 जुलाई को लापता होने के बाद रफीक का कहीं कोई सुराग नही लग पाया ।परिजनों के मुताबिक उन्होंने सभी जगह रफीक की सरगर्मी से तलाश की यहाँ तक कि तमाम रिश्तेदारों में भी उसकी तलाश जारी रखी उन्होंने उसकी सिविल लाइन कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी आज शनिवार की सुबह रफीक का शव गंगनहर कावड़ पटरी पर पड़ा मिला जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर उसकी सूचना तत्काल परिजनो को दी फिलहाल पुलिस ने रफीक के शव को पोस्टमार्टम पर भेज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस बाबत सी ओ  रुड़की बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि मेहवड पल के पास कावड़ पटरी पर एक शव मिला है जिसकी पहचान हो चुकी है फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369