Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा में उत्कृष्ट सरस्वती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का किया गया शुभारम्भ,भाजपा नेत्री बैजंती माला ने दिया बालिका शिक्षा पर ज़ोर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा में उत्कृष्ट सरस्वती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती माला ने शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल को  पहुंचना था लेकिन भाजपा विधायक अस्वस्थ होने के चलते दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती है इसलिए देशराज कर्णवाल आज कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  के रूप में पहुंची वरिष्ठ भाजपा नेत्री वैजयंतीमाला ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि बालिकाओं के इंटर कॉलेज के अटल उत्कृष्ट बनने से छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा।

भाजपा नेत्री वैजयंती माला ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में समानता  लाना चाहती है जिसके लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं अब गरीब परिवार के बच्चे भी अच्छी शिक्षा हासिल कर पाएंगे ।उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में  मोटी रकम के चलते गरीब के बच्चे नहीं पढ़ पाते थे लेकिन अब सरकारी स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड की शिक्षा भी गरीब बच्चों को निशुल्क मिल सकेगी जिसका लाभ गरीब परिवारों को मिलेगा। वैजंती माला ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने लड़कियों की पढ़ाई पर सबसे अधिक जोर  दिया जिसका मुख्य कारण लड़कियों की शिक्षा को और बेहतर बनाना था।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

बाबा साहब का मानना था कि एक लड़की  पढ़ेगी तो दो कुल का नाम रोशन होगा  एक कुल वो जिसमें में उसकी परवरिश हुई  है और दूसरा कुल उसकी ससुराल। उन्होंने कहा कि लड़की पढ़े लिखे होने से वह अपने बच्चों को भी अच्छी शिक्षा दिलाएगी । जिससे समाज का और भी  बेहतर विकास होगा। वैजयंती माला ने कहा कि झबरेड़ा में भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने बड़े पैमाने पर विकास कार्य किया है जिसे जनता भी देख रही  है उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल झबरेड़ा में एक और इंटर कॉलेज बनवाना चाहते हैं जिसके लिए जमीन की तलाश है भूमि चिन्हित होते ही इंटर कॉलेज की घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने कॉलेज  के स्टाफ से  भी अपील करते हुए कहा कि वो  छात्राओं को अपनी योग्यता अपनी काबलियत  का भी एहसास कराएं अपनी काबिलियत के जरिए आने वाली पीढ़ी को अच्छी तालीम उपलब्ध कराएं ताकि नए समाज का निर्माण हो सके।इस मौके पर  कॉलेज में वृक्षारोपण भी किया गया जिसमें फलदार, औषधीय  और छायादार वृक्षों को लगाया गया।

इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम शर्मा,पीटीए अध्यक्ष, अमन कुमार ,सीएमसी अध्यक्ष नूर हसन, पूर्व प्रधानाचार्य घनश्याम कुमार शर्मा, योगेंद्र कुमार सैनी, सभासद शाहरुख खान सभासद डॉक्टर सत्येंद्र कुमार रविंद्र कुमार यादव,ठाठ सिंह,संदीप कुमार, वीर सिंह पवार, श्रीमती विनीता, श्रीमती ममता धीमान,श्रीमती पूनम देवी ,पूजा देवी, अलका रानी ,सुदेश रानी, रचना, मीना देवी,मनोज कुमार थपलियाल, सुरेश कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369