Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने किया नालो और सड़क का शिलान्यास, विधायक का दावा झबरेड़ा में ऐतिहासिक विकास कार्य

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल लगातार विकास   को लेकर बेहद गंभीर है। विधायक ने सोमवार को  लाखों की लागत से बनने वाले दो निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया।भाजपा विधायक ने कुरड़ी गांव में पिछले लंबे समय से चली आ रही नाले की मांग को देखते हुए नाले का शिलान्यास किया।ये नाला विधायक निधि से 14 लाख की लागत से बनेगा। इस मौके पर कुरड़ी गांव के  बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।इस मौके पर भाजपा विधायक  देशराज कर्णवाल ने  कहा कि  गांव गांव का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

प्रदेश के विकास को भाजपा ने आगे बढ़ाया है। चुनाव के दौरान उन्होंने जो वायदे किये थे आज वो पूरा हो चुके हैं। देशराज कर्णवाल  ने कहा कि  सूबे में भले ही तीन मुख्यमंत्री बदले गए हों लेकिन भाजपा के पास देश मे सबसे अधिक सांसद,विधायक और जनप्रतिनिधि हैं आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा ने जो कहा है वो किया है। झबरेड़ा क्षेत्र में सबसे अधिक विकास कार्य हुए हैं।

देशराज कर्णवाल ने कहा कि कुरड़ी गांव में नाला निर्माण  ना होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बस्ती का तमाम गंदा पानी बरसात के दिनों में लोगों के घरों में घुसता था लेकिन अब नाला निर्माण से लोगों को जल निकासी हो सकेगी। बरसात के दिनों में जल भराव भी नहीं होगा। देशराज कर्णवाल ने बसवा खेड़ी में एक सड़क का शिलान्यास   किया ये सड़क लाखों की लागत से बनेगी। भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि उन्होंने गांव गांव में सड़कों का निर्माण कराया है सड़क नाले और हैण्डपम्प सभी गांव में बनवा दिए हैं।

भाजपा विधायक ने कहा कि 2022 में भी भाजपा का परचम लहराएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान पति प्रदीप सैनी, ब्रजेश कुमार,शराफत,इकबाल, पूर्व प्रधान पति दीपा सैनी,हरवंश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369