आरिफ नियाज़ी
रुड़की के दुर्गा मंदिर में पुजारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक व्यक्ति नए पुजारी को धमकी देता नज़र आ रहा है।दरसअल रूड़की दुर्गा मंदिर समिति ने पिछले लंबे समय से दुर्गा मंदिर में रह रहे पुजारी को बाहर निकलते हुए दूसरे पुजारी को नियुक्त कर दिया है। दुर्गा मंदिर में नए पुजारी अब सागर वत्स होंगे। वहीं दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने मंदिर के पहले पुजारी जगदीश प्रसाद पैन्यूली पर आरोप लगाया कि वो मंदिर की व्यवस्था को बिगाड़ने का लगातार प्रयास कर रहे थे।मंदिर के बाहर और अंदर सुरक्षा की दृष्टि से सी सी टीवी कैमरे लगाने का भी जगदीश पैन्यूली विरोध कर रहे थे।
समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने आरोप लगाया कि पंडित जगदीश पैन्यूली की हरकतें लगातार बढ़ती जा रहीं थीं उनके खिलाफ काफी शिकायतें मिल रही थी इतना ही नहीं पंडित जी अपना अलग से एक गुट तैयार कर रहे थे। जिसके चलते उन्हें मंदिर से हटा दिया गया है अब नए पुजारी को रखने पर पण्डित जगदीश पैन्यूली गुंडो से नए पुजारी को धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्गा मंदिर की तमाम व्यवस्था दुर्गा मंदिर समिति देखती है जिसके चलते मंदिर के पुजारी को भी संस्था के नियम के मुताबिक कार्य करना होता है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
गौरतलब है की मंदिर में पुजारी जगदीश पैन्यूली और मंदिर समिति के बीच पिछले लंबे समय से विवाद चला आ रहा है जिसे लेकर अक्सर दोनो में विवाद बना रहता है आज रविवार को मंदिर समिति द्वारा नए पुजारी को मंदिर में नियुक्त कर दिया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने आरोप लगाया कि मंदिर के पहले पुजारी मंदिर में रहकर पूजा पाठ नहीं बल्कि राजनीति में फंसे हुए थे जिन्हें मंदिर में रहने का कोई अधिकार नहीं है इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव सतेंद्र पाल भी मौजूद रहे।
फिलहाल मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने पंडित जगदीश पैन्यूली के खिलाफ गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं इस बाबत गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दुर्गा मंदिर के विवाद के मामले में मंदिर समिति की ओर से तहरीर मिली है जिसकी जांच की जा रही है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला