आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंतीमाला ने शेरपुर खेलमऊ से हश्यामपुर तक बनने वाली ढाई किलोमीटर सड़क का उदघाटन किया।इस रोड को 24 लाख चालीस हजार की लागत से राज्य योजना से लोकनिर्माण विभाग बना रहा है।इस मौके पर भाजपा नेत्री बैजंती माला ने कहा कि शेरपुर बड़ा गांव है जहाँ पर सड़क की पिछले लंबे समय से मांग चली आ रही थी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि झबरेड़ा में भाजपा विधायक ने चुनाव के समय जनता से जो वायदे किये थे समय रहते उन्हें पूरा किया है। बैजंती माला ने दावा किया कि कोई गांव सड़कों से वंचित नहीं रहेगा। सभी गांव का विकास करना भाजपा विधायक की प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि आने वाला समय भाजपा का है भाजपा ही क्षेत्र का विकास कर सकती है। बैजंती माला ने कहा कि झबरेड़ा में विकास के नए आयाम मिले हैं झबरेड़ा के गांव गांव का विकास निरंतर जारी है।
भाजपा ही देश का विकास कर सकती है। बैजंती माला ने कहा कि क्षेत्र में कोई गांव ऐसा नहीं बचा है जहां सड़कें ना बनी हो। हैण्डपम्प से लेकर सभी विकास कार्य तेजी से जारी है क्षेत्र की जनता ने अगर उन्हें इस बार मौका दिया तो झबरेड़ा की तस्वीर ही कुछ और होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक की प्राथमिकता हमेशा विकास की रही है विकास किया है और आगे भी विकास करेंगे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश में बड़े पैमाने पर विकास होगा और पिछली बार की तरह आगे भी विकास तेज़ी से जारी रहेगा।
इस मौके पर सुरेश चौधरी, चौधरी ईश्वर चंद् त्यागी, सतीश चौधरी, आनंद कुमार, पूर्व प्रधान ब्रजभूषण, सुरेश बाल्मीकि,आनंद, वकील ,बृजमोहन त्यागी, नाथीराम कुलदीप ,अमन ,सतीश ,अजब सिंह ,राहुल कुमार मुस्तकीम उर्फ बबलू आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला