Jan Mudde

No.1 news portal of India

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे का कीमती मोबाइल छीनकर बाइक सवार फरार,पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में अपराधों पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए चुनोती बना हुआ है ताज़ा मामला मोबाइल झपटने का सामने आया है। शनिवार की देर शाम लगभग 9 बजे पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरशद चैयरमैन का पुत्र शाहिद आफरीदी अपनी बाइक से नगर निगम की ओर से मोहम्मदपुर की ओर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान जब उनका पुत्र बोट क्लब के पास पहुंचा तो वो किसी से रुककर अपने मोबाइल फोन पर बात करने लगा।

आरोप है कि तभी दो युवक बाइक से उसके पास पहुंचे और मोबाइल  झपट कर फरार हो गए उसका मोबाइल रेड मी कंपनी का  था जो हाल ही में  काफी महंगा खरीदा था। अरशद चैयरमैन ने बताया कि  उनके बेटे ने उनका कुछ दूर तक तो  पीछा  किया लेकिन उनका कहीं कोई सुराग हाथ नहीं लगा। फिलहाल उन्होंने सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दी है।वहीं सिविल लाइन कोतवाली के एस एस आई का कहना है कि तहरीर मिली है जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369