Jan Mudde

No.1 news portal of India

बार एसोसियेशन ने अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा करने की पुलिस अधिकारियों से कि मांग, कहा पुलिस जल्द करे खुलासा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा ना हो पाने से अधिवक्ताओं में भारी रोष है।अधिवक्ता एसोसियेशन ने एक बार फिर पुलिस अधिकारियों से मिलकर अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की है। रामनगर कोर्ट में सोमवार को   गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह और उपनिरीक्षक सुखपाल मान  से अधिवक्ताओं ने मुलाकात की।जहां पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि पुलिस इस हत्याकांड को लेकर बेहद गंभीर है जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस दौरान बार एसोसियेशन के अध्यक्ष अतुल कुमार शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता राव उस्मान हत्याकांड को पहले ही काफी समय हो चुका है अब अधिवक्ताओं का धैर्य जवाब दे रहा है अगर अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा जल्द नहीं होता तो बार एसोसियेशन सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।  इस दौरान  बार एसोसियेशन के सचिव राव नवेद आलम  एडवोकेट ने  कहा कि  राव उस्मान हत्याकांड का पुलिस खुलासा करने में  नाकाम रही है।

आज तक भी  पुलिस को इस हत्याकांड का सुराग हाथ नहीं लगा है पुलिस को इस केस  का खुलासा जल्द से जल्द करना चाहिए।इस मौके पर  बार कौंसिल के सदस्य राव मुनफैत अली, धीरेंद्र पाल सिंह,नौशाद आमरे, कोषाध्यक्ष  सुशील पाल,राव शादाब,कपिल शर्मा,सूर्यकांत  सैनी,तौकीर अहमद,श्रीकांत धीमान,अनुज त्यागी,सत्तो ब्रमन,बालेश्वर कुमार,नीलम,सुशील थपलियाल, बबलू गौतम,बीड़ी कर्नवाल,परवेज़ रहमान,संजय उपाध्याय और रवि प्रकाश अग्रवाल आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369