आरिफ़ नियाज़ी
खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने नवीन तकनीक से बनी 13 लाख की स्प्रे मशीन का सोमवार को उदघाटन किया। इस तरह की नवीनतम स्प्रे मशीन उत्तराखंड के खानपुर में पहली बार मंगाई गई है जिसे देखने के लिए आसपास के लोग भी जमा हो गए। चैंपियन ने इस मशीन के बारे में कम्पनी के अधिकारियों से बारीकी से जानकारी ली जिसके बाद उन्हें ये मशीन काफी पसंद आईं। इस मशीन की खास बात ये है कि हवा में तेज़ी से फैल रहे कोरोना वायरस को भी ये तेज़ी से खत्म करेगी।
इस दौरान भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बताया कि इस स्प्रे मशीन को 13 लाख की लागत से विधायक निधि से खानपुर क्षेत्र की जनता के लिए मंगवाया गया है इस मशीन का शुभारम्भ कूंआ खेड़ा गांव में किया जाएगा। इस मशीन का निर्माण टाईफून कम्पनी द्वारा बेहतर तकनीक और गुणवत्ता के साथ किया गया है। ये मशीन काफी बेहतर तरीके से बनाई गई है जो हवा से कोरोना जैसे वायरस को खत्म करेगी।

चैंपियन ने बताया कि उनकी विधानसभा में 80 गांव हैं जिनको इस मशीन का लाभ मिलेगा। इस मशीन कि क्षमता तीन हज़ार लीटर मैटेरियल की है। इस मशीन कि खास बात ये है कि पूरी स्प्रे मशीन सेंट्री फ्युज है। जो हवा में फैले वायरस को खत्म करेगी। इस मशीन का काफी गांव को लाभ मिलेगा।चैंपियन ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए हैं जो आगे भी जारी रहेंगे।

खानपुर विधायक चैंपियन ने कहा की उन्होंने खादर क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया है क्षेत्र में कोरोना जैसी महामारी में भी लोगों कि उन्होंने मदद की है। आज भी वो अपने क्षेत्र की जनता के बीच रहकर लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ये मशीन काफी कारगर साबित होगी।इस दौरान राव फुरकान,मोहम्मद इस्लाम के अलावा सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला