आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में पुलिस प्रशासन कोविड 19 को लेकर बेहद गंभीर नज़र आ रहा है पुलिस ने उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश से लगने वाली तमाम सीमाओं को सील कर दिया है भारी पुलिस फोर्स नारसन बॉर्डर पर तैनात किया गया है। हालांकि कल हरिद्वार में होने वाले स्नान को भले ही स्थगित कर दिया गया हो लेकिन बाहर से बड़ी संख्या में अभी भी श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं जिसकी पुलिस प्रशासन आरटीपीसीआर रिपोर्ट और वैक्सिनेशन का प्रमाण भी देख रहा है हालांकि सहारनपुर और देवबंद से आने वाले वाहनों पर पुलिस सख्ती से नज़र रख रही है।
खास बात ये है कि बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौजूद है। बॉर्डर पर आर टीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने के बाद ही बाहर से आने वाले वाहनों को उत्तराखंड में प्रवेश दिया जा रहा है। दरअसल हरिद्वार स्नान के स्थगित होने के बावजूद भी यूपी हरियाणा दिल्ली और राजस्थान से आने वाले लोगों की भारी भीड़ बॉर्डर पर देखी जा सकती है देवबंद , सहारनपुर, रुड़की मार्ग से हरिद्वार जाने वाली सभी बॉडर को सील कर दिया गया है।
आरटीपीसीआर रिपोर्ट ना दिखाने वालों से पुलिस की तीखी नोकझोंक भी देखने को मिलती है इस दौरान यूपी और अन्य राज्यों से आने वाली रोडवेज बसों को भी उत्तराखंड की सीमा पर रोका गया है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि रविवार को हरिद्वार में स्नान होना था जिसे कोविड महामारी के चलते स्थागित कर दिया गया है ताकि हरिद्वार में भीड़ भाड़ ना पहुंच सके उसी को लेकर उत्तराखंड सीमा पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।बॉर्डर पर हुई सख्ती से सबसे बड़ी परेशानी महिलाओं और छोटे बच्चों को हो रही है। वहीं इस बाबत जॉइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने बताया कि बॉर्डर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है आरटीपीसीआर रिपोर्ट को देखा जा रहा है हरिद्वार से लगने वाली सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई गई है।
कोविड नियमों का पालन ना करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। लोगों से मास्क और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की गई है , वही उनके द्वारा बताया गया कि जिन पुलिसकर्मियों ने या आमजन व्यक्तियों ने मास्क नहीं लगाया है या जो गाइडलाइन भारत सरकार द्वारा जारी की गई है उसका पालन नहीं कि उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला