आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी अपनी ड्यूटी को लेकर कितने मुस्तैद हैं इसका अंदाज़ा शायद ही किसी को हो ताज़ा मामला एक कर्मचारी पर संपत्ति से जुड़ी फाइल गायब करने का है। दरअसल नगर पालिका मंगलौर में तैनात कर्मचारी राजा बाबू से पालिका में आने वाला हर शख्स बेहद परेशान है बताया जाता हैं राजा बाबू हमेशा अपनी अलग धुन में रहते हैं उन्हें अकेले बैठना बेहद पसंद है।
आरोप है कि पालिका में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे रखी है लेकिन बावजूद इसके वो बाहर से आने वाले लोगों को परेशान करना नहीं छोड़ते यही शायद उनकी अब आदत में शुमार हो चुका है। पिछले लंबे समय से अपनी फरियाद लेकर घूम रहे शख्स को भी राजा बाबू पिछले लंबे समय से अपने पीछे घुमा रहे हैं अब परेशान होकर उसने राजा बाबू की शिकायत पालिका अधिकारी से लेकर ज़िले के तमाम अधिकारियों से कर डाली है।
N
मंगलौर के बन्दरटोल निवासी शहज़ाद का आरोप है कि उनकी पैतृक संपत्ति का अभी भाई बटवारा नहीं हुआ है जिसके हकदार तीन भाई होते हैं जिनमे जीमना,हनीफ और बंदा हैं। अभी पूरी संपत्ति हनीफ और बशीर के नाम है जबकि जीमना के नाम नहीं हो पाई है। शहज़ाद का आरोप है कि उसने तमाम फाइल बनाकर नगर पालिका के कर्मचारी राजा बाबू के पास जमा कर दी थी जिसकी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा जांच के आदेश भी दिए गए थे लेकिन जांच शुरू होने से पहले ही फाइल के महत्वपूर्ण कागज़ात को फाइल से ही उड़ा दिया गया।
जिसकी ज़िम्मेदारी राजा बाबू की थी उसका आरोप था कि जब भी वो इस बाबत राजा बाबू से बात करता तो वो उसे बहाना बनाकर वापस लौटा देते थे जबकिं जो फाइल उसने जमा की थी उस दौरान की राजा बाबू से बात करते हुए उनकी तमाम वीडियो भी बनाई थी जो उसके पास मौजूद है उसका आरोप था कि उसके केस को कमज़ोर करने के लिए ही उक्त कर्मचारी द्वारा फाइल को गायब किया गया।
शहज़ाद का आरोप है कि वो अपनी पैतृक संपत्ति को लेकर पिछले दो साल से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है हालांकि उनकी संपत्ति में निर्माण शुरू किया गया तो इसकी शिकायत उसने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से की तब उन्होंने कार्यवाही करते हुए निर्माण रुकवा दिया गया शहज़ाद का आरोप है कि वो अधिकारियों और नगर पालिका के कर्मचारियों के चक्कर लगाकर थक चुका है अगर जल्द ही इस मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से ना लिया और उसे इंसाफ ना मिला तो वो नगर पालिका के सामने ही आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा।
वहीं नगर पालिका के राजा बाबू ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जो फाईल उन्हें दी गयी थी उसी तरह उनके पास सुरक्षित रखी है वो अपना कार्य बड़ी ज़िम्मेदारीबके साथ करते हैं जितना हो सकता है जनता के वो कार्य करते हैं। और अपनी ड्यूटी के प्रति वो बेहद गंभीर हैं।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला