Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूडकी में रक्तदान शिविर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश सरकार पर कोरोना काल मे लगाया लापरवाही का आरोप

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी  की पुण्यतिथि के स्मरण में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रूडकी के कांग्रेसी नेताओं ने भी साकेत स्थित हरमिलाप धर्मशाला में  रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें लगभग 80 लोगों ने  रक्तदान किया। इस दौरान शहर के युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह  ने कहा कि कोरोना काल मे इस समय देश बेहद नाजुक दौर से गुज़र रहा है ऐसे में लोगों को रक्त के लिए इधर उधर ना भटकना पड़े इसलिए कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर लगा रही है

आज रूडकी में लोगों में रक्तदान शिविर को लेकर भारी उत्साह है खास तौर से युवा वर्ग आज रक्तदान करने के लिए आगे आया है जिसका  परिणाम ये रहा कि सैंकड़ो लोगों ने अपना रक्तदान किया।उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती है रक्तदान से बहुत से लोगों की जिंदगियों को बचाया जा सकता है ।उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है सरकार के पास उचित संसाधन तक नहीं हैं आज लोग बेहद परेशान हैं लेकिन सरकार को ज़रा भी इसकी चिंता नहीं है

सरकार कोरोना काल मे असफल साबित हुई है।इस मौके कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मेयर यशपाल राणा पर पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजय पालीवाल, नगर अध्यक्ष कलीम खान, सालिम, अमनदीप सिंह,लवी राणा,सन्नीत्यागी,अकरम,सुलेमान,अमित बेदी, सारंग सैनी,विशु सैनी,सौरव सिंगल,अमित बेदी लक्की कुमार, सूरज नेगी, प्रणव प्रताप सिंह आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369