Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूडकी के सिविल हॉस्पिटल में अब नहीं रहेगी ऑक्सीजन की कमी,जॉइंट मजिस्ट्रेट के सहयोग से आईआईटी ने दिया अपना बड़ा योगदान

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूडकी के सिविल हॉस्पिटल  में अब ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी इसके लिए तहसील प्रशासन से लेकर  समाज के प्रमुख लोग भी आगे आए हैं। जॉइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल के सहयोग से  रूडकी आईआईटी ने सिविल हॉस्पिटल को कोरोना  संक्रमितों को देखते हुए ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए 23 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए हैं इतना ही नहीं प्रमुख समाजसेवी राम अग्रवाल ने भी पांच ऑक्सीजन सिलेंडर सिविल हॉस्पिटल को डोनेट किये हैं

जिसके चलते अब 28 सिलेंडर हॉस्पिटल को मिलने से अस्पताल प्रबंधन को  काफी राहत मिली है। जॉइंट मजिस्ट्रेट  नमामि बंसल का प्रमुख सहयोग नमामि बंसल का माना जा रहा है जिनकी मेहनत और कोशिश से ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हो पाए हैं।गौरतलब है कि आज जनमुद्दे पोर्टल पर सिविल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन  की कमी को लेकर एक समाचार प्रमुखता से दिखाया गया था

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिसके बाद सिविल हॉस्पिटल प्रबन्धन के साथ साथ तहसील प्रशासन हरकत में आया और हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की पूर्ति करने में अपना अहम योगदान दिया। हालांकि इस बाबत सिविल हॉस्पिटल के सी एम एस डॉ संजय कंसल ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल में पहले कुल 66 ऑक्सीजन सिलेंडर ही उपलब्ध थे लेकिन अब 28  सिलेंडर और उपलब्ध होने से अब ऑक्सीजन की अस्पताल में कोई कमी नही रहेगी।

उन्होंने बताया कि जॉइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल और आई आई टी प्रबन्धन के साथ साथ प्रमुख समाजसेवी राम अग्रवाल के भी वो आभारी रहेंगे जिन्हने अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को गंभीरता से लिया और उसमें अपना सहयोग दिया। अब अगर कुछ घण्टे के लिए ऑक्सीजन वाहन  विलंब से भी पहुंचता है तो ऑक्सीजन कम नहीं रहेगी इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369