Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूडकी के लंढोरा से प्रेमी संग फरार हुई युवती की तलाश में जुटी पुलिस, दो दिन पूर्व स्कूल में परीक्षा देने के बहाने प्रेमी संग बाइक से हुई थी फरार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूडकी के लंढोरा से  प्रेमी संग फरार हुई छात्रा का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है जबकि पुलिस कई जगह उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दे चुकी है। दरअसल लंढोरा कस्बा निवासी  एक छात्रा  राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है जिसका प्रेम प्रसंग जौरासी गांव के  उसी के स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा  इंटरमीडिएट  के छात्र के साथ चल रहा था।

दो दिन पूर्व छात्रा परिक्षा देने बहाने घर से  राजकीय इंटर कॉलेज के लिए निकली थी  लेकिन जब वो शाम तक भी अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई सभी जगह उसकी तलाश की गईं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला  कि  छात्रा को उंसके  प्रेमी ने स्कूल से बाहर अपनी बाइक पर बैठा लिया था जिसके बाद दोनों फरार हो गए। फि

पुलिस ने छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर  केस दर्ज करते हुए छात्रा को बरामद करने के लिए  जगह जगह दबिश दी है जिसका अभी तक कोई सुराग पुलिस को नहीं लग पाया है।वहीं इस बाबत लंढोरा चौकी प्रभारी  नरेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369