Jan Mudde

No.1 news portal of India

प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन, कहा पंचायत चुनाव ना कराना सरकार की बौखलाहट का सबूत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव  में प्रशासक नियुक्त करने पर  जहां ज़िले के  ग्राम प्रधानों ने  कड़ा विरोध जताया है तो  वहीं  मंगलौर से कांग्रेस विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने भी इस मामले में ग्राम प्रधानों के समर्थन में उतर गए  है। प्रदेश सरकार  द्वारा अभी पंचायत चुनाव ना कराने से नाराज़ मंगलौर से कांग्रेस विधायक क़ाज़ी निज़ामुद्दीन ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने  कहा कि  भाजपा सरकार जनता के बीच जाने से डरती है इसी लिए अलोकतातन्त्रिक तरीका अपनाकर सरकार   पंचायत चुनाव में  विलम्ब कर रही है। उन्होंने कहा कि   सरकार पंचायत चुनाव में कभी आरक्षण कभी परिसीमन तो कभी नगर पंचायत  जैसे मामलों को लाकर पंचायत चुनाव में  लगातार अड़ंगा डाल रही है जनता जागरूक हो चुकी है और   भाजपा को भली भांति समझ चुकी है जो  इनके बहकावे में  अब आने वाली नहीं है।

काज़ी निज़ामुद्दीन ने सरकार पर तानाशाही होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब पंचायत  चुनाव का समय हो चुका है तो चुनाव में क्यों देरी की जा रही है पंचायत चुनाव को क्यों टाला जा रहा है ये इस बात का प्रमाण है की सरकार जनता के बीच जाने से डरती है।भाजपा सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है इसी लिए वो अपने तानाशाही  व्यवहार से कार्य कर रही है।

कांग्रेस  विधायक   ने कहा कि  भाजपा ने देश और प्रदेश में झूठ बोलकर सत्ता हासिल की जिसे अब जनता समझ चुकी है कांठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती अब भाजपा सरकार का अंत हो चुका है पूरे देश मे एक बार फिर कांग्रेस का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सोनिया गांधी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विधानसभा  चुनाव होगा।

आज कांग्रेस पार्टी में भी युवाओं में भारी उत्साह है जिसका लाभ पार्टी को अवश्य मिलेगा।उन्होंने दावा किया कि  उत्तराखंड में भारी बहुमत के साथ  कांग्रेस  की सरकार बनेगी और जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।काज़ी निज़ामुद्दीन ने  प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के बारे में कहा कि उपचुनाव में ज़्यादातर सत्ता में रहने वाली पार्टी का दबदबा रहता है तो परिणाम भी उंसके हक़ में रहते है।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सरकार चुनाव आचार संहिता के तमाम आयाम तोड़ती है हर तरह का बल प्रयोग करती है लेकिन इसके खिलाफ कांग्रेस पूरी मज़बूती के साथ जनता के बीच रहकर  एक जुट होकर  चुनाव लड़ेगी।  उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपचुनाव का 2022 के विधानसभा चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।कांग्रेस विधायक ने कहा कि हैरत की बात ये है कि  मुख्यमंत्री  की हिम्मत भी चुनाव लड़ने की नहीं हो रही है वो कहाँ से चुनाव लड़ेंगे ये भी तय नहीं हैं।

विधानसभा चुनाव में भी  बेहद कम समय बचा है ऐसे में प्रदेश के हालात बद से बदतर हैं एक सवाल के जवाब में काज़ी निज़ामुद्दीन ने कहा कि  कांग्रेस में  गुटबाज़ी नहीं बल्कि भाजपा में बड़े पैमाने पर गुटबाज़ी है जिसमे मूख्यमंत्री को हटाकर दूसरे मूख्यमंत्री ने उनके सभी फैसले बदल दिए इससे ज़्यादा अपमान की बात और क्या हो सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी मोर्चो पर विफल साबित रही है। सड़कें बदहाल हैं विकास कार्य ठप हैं सरकार को इनसे कोई लेना देना नहीं है जनता इस बार के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369