आरिफ नियाज़ी
रूडकी खंड विकास कार्यालय में बीडीसी की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। हंगामा इतना बढ़ा की खंड विकास अधिकारी को कई बार बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों को शांत करना पड़ा। ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सती मंच से बार बार शांति बनाए रखने की बीडीसी सदस्यों से अपील करते नज़र आये।
लेकिन उस बैठक में जमकर हंगामा खड़ा हो गया जब रूडकी के पशु चिकित्सा अधिकारी अपने गांव के बारे में पशुओं की बारीकी से जानकारी हासिल करने लगे इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी ने प्रत्येक ग्राम की सूची अपने कार्यालय से लाने की बात की तो पुहाना से ग्राम प्रधान मोहम्मद सलीम और बढेडी गांव के प्रधान पति रविन्द्र सिंह मंच पर पहुंच गए और उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को पूरी जानकारी के साथ बैठक में पहुंचने के लिए सख्त हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुनते कोई विकास कार्य और किसी योजना का लाभ भी ग्रामीणों तक नही पहुंच पा रहा है।
गौरतलब है कि अब पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है खंड विकास अधिकारीयो ने आज पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई थी जो हंगामे की भेंट चढ़ गई।इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ज़रीन नदीम ने की ।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।