Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूडकी के मेहवड के एक कालेज में नशे की बढ़ती प्रव्रत्ति को लेकर लोगों को किया गया जागरूक,शमा साबरी ने कहा गांव गांव जाकर इस मुहिम में लोगों को करेंगे शामिल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूडकी के मेहवड गांव स्थित  जीवन ज्योति इंटर कोलेज  में  समाज मे  बढ़ती  नशे की प्रव्रत्ति को रोकने पर बल दिया गया।जिसके चलते 25 छात्र छात्राएं गांव गांव जाकर नशे के विरोध में अभियान चालएंगे  साथ ही  कॉलेज प्रबंधन ने गांव गांव में साक्षरता अभियान भी चलाने का निर्णय लिया।

इस मौके पर कार्यक्रम में  बतौर मुख्य अतिथि  पहुंची  सेवा धाम ट्रस्ट पिरान कलियर  की  अध्यक्ष शमा साबरीन ने कहा कि आज मोबाइल के इस  युग में लगभग  सभी लोग  एक तरह से साक्षर  माने जाते हैं लेकिन  उनको उपयोग करना  ठीक तरह से आना चाहिए।शमा ने कहा कि आज के आधुनिक युग और भागदौड़ की ज़िंदगी मे इंटरनेट और मोबाइल को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

आज भी गांव के अधिकांश लोग ऐसे हैं जो अपना मोबाइल फोन भी नहीं चला सकते ऐसे लोगो को जागरूक किये जाने की ज़रूरत है उन्होंने कहा कि आज रूडकी के आसपास के गांव में युवाओं में नशे की प्रव्रत्ति बढ़ी है जिसके खिलाफ जल्द ही बड़ा अभियान चलाया जाएगा।इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानचार्य रुचि शर्मा, अंकित शर्मा, मशरफा अंसारी,अयिशा अंसारी , के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369