आरिफ़ नियाज़ी।
रूड़की विकास खंड में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर चल रहा है। निर्वाचन व्यवस्था को दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के लिए ब्लॉक का पूरा प्रशासनिक अमला मैदान में डटा हुआ है। छोटे कर्मचारियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक, सभी इस अभियान को समय से पूरा करने में पूरी ताकत झोंक रहे है। वहीं रूड़की विकास खंड अधिकारी सुमन कोटियाल दत्ताल ने SIR कार्य की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक में तैनात सभी सुपरवाइजर और एस.एल.ओ. (SLO) पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं उन्होंने बताया की वर्तमान में ऐसे मतदाताओं को चिह्नित कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिनके फार्मों में किसी भी प्रकार की त्रुटि या खामी पाई गई है। हमारा पूरा ध्यान इस बात पर है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और मतदाता सूची पूरी तरह ठीक हो। SIR के इस पूरे कार्य को 10 अगस्त तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।वहीं सहायक विकास खंड अधिकारी (ABDO) सुभाष सैनी ने बताया कि उन्हें पिरान कलियर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे खुद ग्राउंड लेवल पर रहकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।उन्होंने जानकारी दी कि जिन फार्मों में दस्तावेज या जानकारी अधूरी है, उन संबंधित मतदाताओं को आज नोटिस दिए जा रहे हैं। मतदाताओं को इन कमियों को सुधारने और नोटिस का जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। जवाब मिलने के बाद फार्मों का निस्तारण कर सूची को अपडेट कर दिया जाएगा।उन्होंने बताया की जिन फार्मों में खामियां हैं, उन मतदाताओं को सीधे नोटिस दिए जा रहे हैं।
जवाब की समयसीमा मतदाताओं को नोटिस मिलने के बाद 1 सप्ताह के भीतर अपनी आपत्ति या सुधार जमा करना होगा।अंतिम तिथि 10 अगस्त तक रूड़की ब्लॉक में SIR का पूरा कार्य संपन्न कर लिया जाएगा।प्रशासन की इस मुस्तैदी से साफ है कि रूड़की ब्लॉक में तय सीमा के भीतर मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित और अपडेट कर लिया जाएगा।





More Stories
रूड़की गौ शाला में कविश मित्तल के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारम्भ,प्रदीप बत्रा ने कहा रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं।
पारिवारिक विवाद को थाने की चौखट से वापस ले आई ‘मुस्लिम राजपूत अंजुमन’, आपसी सहमति से दोनों पक्षों में कराया समझौता।
UTU पेपर लीक मामला, सुराज सेवा दल का फूटा गुस्सा, जॉइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।