Jan Mudde

No.1 news portal of India

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650 वीं जयंती पर आज से 30 जुलाई तक प्रदेशभर में कलश यात्रा, दीपोत्सव एवं स्वागत कार्यक्रम होगे आयोजित।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड में समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने बताया की इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिसमे आज – समरसता संकल्प अभियान कलश यात्रा की 28 सदस्यीय टोली ने काशी (वाराणसी) के लिए प्रस्थान किया। 29 जुलाई 2026 – गुरु पूर्णिमा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेशभर में लगभग 411 स्थानों पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
तथा 30 जुलाई को – समरसता संकल्प अभियान कलश यात्रा का स्वागत कार्यक्रम मगवानपुर, रूड़की (हरिद्वार)में किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रहेगी 30 जुलाई 2026- समरसता संकल्प अभियान कलश यात्रा की स्थापना व पूजा अर्चना संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के पावन मंदिर ग्राम चुड़ियाला (रूड़की) में सम्पन्न की जाएगी। साथ ही सभी 19 संगठनात्मक जिलों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कलश वितरण किया जाएगा।राज्य मंत्री ने कहा की
गुरु रविदास जी ने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश देकर समाज को समरसता और बंधुत्व का मार्ग दिखाया। वर्तमान सरकार भी उनके विचारों को आत्मसात करते हुए अंत्योदय और सामाजिक समरसता के लिए कार्य कर रही है।

देशराज कर्णवाल ने सभी समाजसेवियों,सामाजिक संगठनों एवं आमजन से आह्वान किया है कि इस पावन अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और गुरु महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369