आरिफ नियाज़ी.।
नगर पंचायत रामपुर में शासन द्वारा मनोनीत किए गए चार नए सभासदों में से दो सभासदों ने आज पहली बार नगर पंचायत कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यालय परिसर में प्रवेश करने से पूर्व दोनों सभासदों ने अटूट श्रद्धा और देशप्रेम का परिचय देते हुए सबसे पहले अपनी मातृभूमि को नमन किया। इसके उपरांत, नगर पंचायत कार्यालय में प्रवेश करते ही पालिका कर्मचारियों और स्थानीय नेताओं ने मिठाई बाँटकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर मनोनीत भारतीय जनता पार्टी के सभासद सोहन सिंह राणा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ‘अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाना’ है। उन्होंने कहा की ”प्रदेश सरकार घर-घर तक विकास की योजनाएं पहुँचा रही है। यही वजह है कि रामपुर नगर पंचायत की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शासन ने यहाँ चार सभासदों को मनोनीत किया हैं, ताकि विकास कार्यों को नई गति और दिशा मिल सके।सोहन सिंह राणा ने रामपुर की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षेत्र बुनियादी विकास के मामले में काफी पिछड़ा रहा है और यहाँ व्यापक सुधार की जरूरत है। उन्होंने यह विश्वास भी दिलाया कि यदि उन्हें जनसेवा और कार्य करने का अवसर मिलता है, तो वह नगर पंचायत रामपुर में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।
इस दौरान माहौल पूरी तरह से उत्साहपूर्ण रहा। दोनों सभासदों के कार्यालय पहुँचने पर नगर पंचायत स्टाफ ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएँ दीं। सभासद मछेंन्द्र सैनी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
अब्दुल्ला वरिष्ठ लिपिक नगर पंचायत का समस्त स्टाफ व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में उम्मीद जताई कि नए मनोनीत सभासदों के आने से नगर पंचायत रामपुर की जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा और क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज़ होगी।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।